हमें कभी किसी के दुख का मजाक नहीं बनाना चाहिए ... चिन्मयानंद बापू जी महाराज रायपुर. विश्व कल्याण मिशनसुविख्यात परम ट्रस्ट शाखा रायपुर द्वारा अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज श्री के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस संध्या 4 बजे महाराजश्री के आगमन के साथ श्रीमद् भागवत जी की आरती के साथ आरंभ हुई. गुरुदेव श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराजश्री ने खचाखच भरे पंडाल में उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत गीता वह पुराण है जिसकी शरण में आकर पुण्यात्मा तो मुक्ति पाता ही है, पापी भी मोक्ष को प्राप्त होता है. भगवद् कथा कराने वाला यजमान भी अपनी 21 पीढ़ियों को मोक्ष प्रदान करवाता है. महाराजश्री ने कहा कि घर का माहौल नारी के व्यवहार पर निर्भर करता है. अत: नारी को मृदुभाषी, सहनशील होना चाहिए उन्हें कलह के माहौल से बचकर रहना चाहिए. हमें कभी किसी के दुख का मजाक नहीं बनाना चाहिये पता नहीं कब वही सब हमारे साथ भी घटित हो जाये. अपने मन को हम जिस तरफ केन्द्रित करेंगे वह वहां पहुंच जायेगा. हम शयन कक्ष से भी अगर बांकेबिहारीजी...