सर्व ब्राह्मण वैवाहिक युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न रायपुर। ब्रह्मभट्ट श्रेष्ठ ब्राह्मणों की वो शाखा है जिसके पास शस्त्र और शास्त्र दोनों होता है। वे माता सरस्वती के मानद पुत्र माने जाते हैं। उपरोक्त उद्गार समाज की बेटी एवं छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने ब्रह्मभट्ट ब्राह्मणों के द्वारा पुरानी बस्ती महामाया मंदिर सत्संग भवन में आयोजित सर्व ब्राह्मण वैवाहिक युवक युवती परिचय सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आज जमाना संख्या बल का है और ऐसे में सभी ब्राह्मणों को आपसी भेद भुला कर एक होना चाहिए, तभी प्रजातंत्र में आप अपनी उपस्थिति कायम रख सकते हैं। कार्यक्रम में 47 वैवाहिक बायोडाटा आया इनमें गोरखपुर, उमरिया, बालाघाट, नागपुर, जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश से बायोडाटा प्राप्त हुए। सम्मेलन में ब्रह्मभट्ट, सरयूपारी तथा उत्कल ब्राह्मणों के विवाह योग्य युवय-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिनका परिचय समाज से करवाया गया। मंच में पहले सम्मेलन में जुड़े रिश्ते वाले युगल को भी मंच से संबोधन करने को आमंत्रित किया गया। मात्र एक महीने की तैयारी में ...