पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू होने से अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही जनता का भरोसा कायम करने में मिल रही सफलता - संजीव शुक्ला
पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू होने से अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही जनता का भरोसा कायम करने में मिल रही सफलता - संजीव शुक्ला
रायपुर। (शगुफ्ता शीरीन)। रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का कहना है कि राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से अनेक लाभ हो रहे है। पुलिस अफसरों के साथ ही स्टाफ बढ़ने और समय पर पुलिस कि सक्रियता से अपराधों पर अंकुश लगाने में सफलता मिल रही है। वहीं लोगो का पुलिस पर भी भरोसा बढ़ा है।रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हमर पहुना कार्यक्रम में पहुंचे शुक्ल का कहना है कि पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने से अपराधियों पर सुपरविजन पांच स्तरीय हुआ है।
अभी 21 थानों में 5 आई पी एस की निगरानी में 15 डी सी पी और ए सी पी शहर की कानून व्यवस्था की निगरानी कर रहे है। ये सभी ऊर्जा से भरे हुए है। यहां तक कि पांच हजार की चोरी की घटना पर भी वक़्त और मौके पर आई पी एस पहुंच रहे है। इससे अपराध होने के बाद उसे सॉल्व करने में भी जल्द सफलता मिल रही है। संजीव शुक्ल का कहना है कि यातायात के दबाव को कम करने और लोगो को सहज व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली कारगर साबित हो रही है।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। प्रिएंटिव एक्शन जल्दी हो रहा है। राजधानी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद मिल रही है। वहीं अपराधों पर भी अंकुश लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने अपराधियों से प्रतिभूति मांगने के कारण वे अपराधों से नाता तोड रहे है। वहीं नए अपराधियों का भी मनोबल गिरा कर उन्हें अपराधों से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वे रायपुर शहर के अपराधों की हफ्तावार समीक्षा कर रहे है । उन्होंने थाना प्रभारियो से कहा है की वे रात में आने वाले मामलों के बारे में सुबह के वक़्त प्रभार लेने वाले पुलिस कर्मियों को विस्तार से जानकारी दे जिससे लोगो को परेशानी का सामना न करना पड़े।उनका कहना है कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही लोगो को जागरूक करने भी वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा है की वे संगे य अपराधों को रोकने का प्रयास करे। कोई भी व्यक्ति शिकायत करने आय तो उसकी शिकायत दर्ज करे। उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करे। साथ ही ईमानदारी मेहनत से कार्य कर बेहतर पोलिसिंग पेश करे।उनका कहना है कि नशे का कारोबार खत्म करने के भी प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए स्कूलों में भी जागरूकता का प्रयास होना चाहिए। अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है साथ ही नशे के लिंक को रोकने की जरूरत है। वे नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले है।

Comments
Post a Comment