सर्व ब्राह्मण वैवाहिक युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न
रायपुर। ब्रह्मभट्ट श्रेष्ठ ब्राह्मणों की वो शाखा है जिसके पास शस्त्र और शास्त्र दोनों होता है। वे माता सरस्वती के मानद पुत्र माने जाते हैं। उपरोक्त उद्गार समाज की बेटी एवं छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने ब्रह्मभट्ट ब्राह्मणों के द्वारा पुरानी बस्ती महामाया मंदिर सत्संग भवन में आयोजित सर्व ब्राह्मण वैवाहिक युवक युवती परिचय सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आज जमाना संख्या बल का है और ऐसे में सभी ब्राह्मणों को आपसी भेद भुला कर एक होना चाहिए, तभी प्रजातंत्र में आप अपनी उपस्थिति कायम रख सकते हैं।
कार्यक्रम में 47 वैवाहिक बायोडाटा आया इनमें गोरखपुर, उमरिया, बालाघाट, नागपुर, जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश से बायोडाटा प्राप्त हुए। सम्मेलन में ब्रह्मभट्ट, सरयूपारी तथा उत्कल ब्राह्मणों के विवाह योग्य युवय-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिनका परिचय समाज से करवाया गया। मंच में पहले सम्मेलन में जुड़े रिश्ते वाले युगल को भी मंच से संबोधन करने को आमंत्रित किया गया। मात्र एक महीने की तैयारी में किए गए इस सफल आयोजन के लिए ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश भट्ट ने कार्यक्रम के संयोजक नितिन शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्यों और जिला पदाधिकारियों का आभार मानते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा भट्ट, ज्योति भट्ट और नितिन शर्मा ने किया, जबकि पंजीयन में प्रमोद ब्रह्मभट्ट व मनीष भट्ट थे। भोजन व्यवस्था विकास ब्रह्मभट्ट व राजकुमार पांडेय ने सम्हाला। पूजा की व्यवस्था रीना शर्मा और राजेश शर्मा ने सम्हाली इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में मनु शर्मा, प्रगति शर्मा, मनोज शर्मा, राघवेन्द्र पाठक और रवि शर्मा शामिल थे। वहीं 36 गढी ब्राह्मण केंद्रीय समिति के विनय तिवारी एवं साथियों ने व्यवस्था में सराहनीय सहयोग दिया। कार्यक्रम में सभी प्रमुख ब्राह्मण संगठनों का स्वागत व सम्मान किया गया।
उत्कल मित्र मंडल बहनों का हुआ सम्मान
सर्व ब्राह्मण वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन में उत्कल मित्र मंडल की बहनों का सम्मान हुआ। सम्मानित होने वाली बहनों में निवेदिनता मिश्रा, रोशनी त्रिपाठी, दीपा पंडा, दिव्या मिश्रा, कविता पंडा तथा मधु सामन्तराय प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
महाराष्ट्रियन ब्राह्मणों ने दी सहभागिता
सम्मेलन में महाराष्ट्र भवन रायपुर के ब्राह्मण समुदाय से सौभाग्यकांक्षी गीता दलाल, श्याम सुंदर खंगन तथा डाक्टर एवं समाजसेवी आनंद देव ने भाग लिया और सम्मान ग्रहण किया।
सर्व ब्राह्मण समाज का हुआ सम्मान
सम्मेलन में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन से से अरविन्द ओझा, रज्जन अग्निहोत्री, ऑल इंडिया ब्राह्मण संगठन से शिवाकांत त्रिपाठी, प्रांतीय महिला अध्यक्ष- बबिता मनहरण दुबे, अभिषेक त्रिपाठी, पल्लवी गणेश झा, बबिता मिश्रा, सुनीता दीपक शर्मा, सोशल संगवारी ग्रुप से सुनीता शर्मा, सुमन अशोक पाण्डेय, प्रदीप मिश्रा, महामाया मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी विजय झा, तथा छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा का मंच पर जय श्रीराम के दुपट्टे एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया।


Comments
Post a Comment