Skip to main content

Posts

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

सूर्या कप क्रिकेट सिल्वर लीग के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन और ट्रॉफी रिवेल सेरेमनी का रंगारंग आयोजन विजेता टीम को दिए जाएंगे 5 लाख के ईनाम,,15 जून से आई पी एल की तर्ज पर होंगे मैच

  सूर्या कप क्रिकेट सिल्वर लीग के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन और ट्रॉफी रिवेल सेरेमनी का रंगारंग आयोजन विजेता टीम को दिए जाएंगे 5 लाख के ईनाम,,15 जून से  आई पी एल की तर्ज पर होंगे मैच रायपुर । । सूर्या कप क्रिकेट सिल्वर लीग के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन और ट्रॉफी रिवेल सेरेमनी का रंगारंग आयोजन  आज रायपुर में हुआ । सूर्या कप  क्रिकेट सिल्वर लीग सीजन 2 के मैच जल्द  ही शुरू होंगे। इसके लिए ऑक्शन का आयोजन किया गया ।  आई पी एल की तर्ज पर होने वाले इन मैचों की शुरुवात 15 जून से होगी ।  विजेता टीम को 5 लाख का ईनाम दिया जाएगा । ऑक्शन और ट्रॉफी रेवेल कार्यक्रम के  अवसर पर मुख्य अतिथि टोषेंद्र देव साय सुपुत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे। साथ ही बालाजी बिल्डकॉन के विजय यादव , वी के मशीनरी के शमीम खान, नवकार ज्वैलर्स के प्रीतम जैन आकाश माधवानी विनय गोवांदनी जितेंद्र सिंह ठाकुर शीतल सिंह ठाकुर दुर्गा दास लालवानी विशेष अतिथि थे। सूर्या कप क्रिकेट के अयोजक रिजवान सूर्या ने बताया कि इस बार अधिकतम 44 टीमें भाग ले रही है। साढ़े सात सौ खिलाड़ी मैच में भाग लेंगे । ऑक्शन मे...

बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, डॉ दिनेश मिश्र अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण

  बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या,  डॉ दिनेश मिश्र   अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण  रायपुर । अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा बस्तर में पिछले दिनों जादू टोने के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़ कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. प्रताड़ित परिवार से मिलेंगे,ग्रामीणों को जागरूक करने जागरूकता अभियान को और बढ़ाया जाएगा डॉ दिनेश मिश्र ने बताया बस्तर  में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण को दो भाइयों ने मिलकर चाकू से गोदकर उसे बेरहमी से मार डाला. घटना बस्तर  के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव की है. जहां मंगलू मंडावी नमक व्यक्ति को . आरोपी उसी गाँव के दो भाई आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी है. दोनों ने जादू टोने के शक में मंगलू मंडावी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक़, दोनों भाइयों आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी को शक था मंगलू मंडावी जादू टोना करता है. घटना के दिन मंगलू मृतक अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था. तभी  दोनों आरोपी आये और जादू टोने को लेकर झगड़ने लगे. देखते देखते विवाद इतना बढ़...

दिशा समिति, सड़क सुरक्षा एवं जीवनदीप समिति की बैठकों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिए विकास और जनसुविधाओं को लेकर अहम निर्देश

  दिशा समिति, सड़क सुरक्षा एवं जीवनदीप समिति की बैठकों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिए विकास और जनसुविधाओं को लेकर अहम निर्देश बलौदाबाजार/रायपुर ।रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), सड़क सुरक्षा समिति तथा जीवनदीप समिति की बैठक लेकर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।  बैठक में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भीषण गर्मी को देखते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि , यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में अपेक्षाकृत पेयजल संकट कम है, लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में शत-प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश देते हुए जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी जल...

पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर राजधानी रायपुर के घड़ी चैक के पास कल सुबह 11 बजे बड़ा प्रदर्शन - विकास उपाध्याय

  पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर राजधानी रायपुर के घड़ी चैक के पास कल सुबह 11 बजे बड़ा प्रदर्शन - विकास उपाध्याय रायपुर । पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा के समस्त कांग्रेसजन कल दिनांक 15 मई 2026 को राजधानी रायपुर के घड़ी चौक, शहीद वीर नारायण सिंह काॅम्पलेक्स में स्थित भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत (मारा-मारी) को लेकर अनोखा प्रदर्शन करेगी।  उपाध्याय ने बताया कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल को लेकर आम जनता के बीच हलाहल मचा हुआ है लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए घबरा रहे हैं पेट्रोल पंपों में घंटों लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, मरीज परेशान है, व्यापार की स्थिति खराब हो रही है, छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं उससे वंचित हो जा रहे हैं या समय पर नहीं पहुंच पा रहे है लेकिन बीजेपी सरकार मस्त नजर आ रही है जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं है।

प्लास्टिक उद्योग में 10वीं 12वीं पास बच्चों के उज्जवल भविष्य का सुनहरा अवसर, डिप्लोमापोस्ट डिप्लोमा कर नौकरी की गारंटी

  प्लास्टिक उद्योग में 10वीं 12वीं पास बच्चों के उज्जवल भविष्य का सुनहरा अवसर, डिप्लोमा पोस्ट डिप्लोमा कर नौकरी की गारंटी रायपुर । "केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान"  रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। जहा विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश  के लिए आवदेन की अंतिम तिथि 30 मई है।सिपेट, रायपुर के प्रधान निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आलोक साहू ने  बताया कि प्लास्टिक की उपयोगिता एवं विशिष्ट गुण के कारण पुरे विश्व में इसकी उत्पादन / मांग निरंतर बढाती जा रही है I हमारे देश में प्लास्टिककी प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष खपत करीब 15.5  किलोग्राम है वही विश्व में ये करीब 32 किलोग्राम हैI प्लास्टिक पैकेजिंग के अलावा ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, मेडिकल, इंफ्रास्ट्रक्चर इत्यादि के क्षेत्र में बहुतायत से हो रहा है, जिसके फलस्वरूप प्लास्टिक उद्योगों का विकास भी तेजी से हो रहा है I छत्तीसगढ़ राज्य में भी बहुत से प्लास्टिक के उद्योग हैं और इन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार , भारत सरकार से सहयोग से सरोना, रायपुर में...

विख्यात उद्योगपति और डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन एमेरिटस दीनदयाल गुप्ता का निधन

 विख्यात उद्योगपति और डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन एमेरिटस  दीनदयाल गुप्ता का निधन कोलकाता। होजरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेडके संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस, विख्यात उद्योगपतिश्री दीनदयाल गुप्ता का कोलकाता में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण स्वर्गवास हो गया। उनका निधन कंपनी के साथ-साथ भारतीय होजरी और परिधान उद्योग के एक युग के अंत का प्रतीक है। एक दूरदर्शी नेता और कंपनी की उल्लेखनीय यात्रा के मार्गदर्शक रहे श्री दीनदयाल गुप्ता ने पांच दशकों से अधिक समय तक अटूट प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता और अखंडता के साथ डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में, कंपनी एक मामूली शुरुआत से विकसित होकर होजरी और परिधान क्षेत्र में भारत के अग्रणी निर्माताओं में से एक बन गई। उनके मार्गदर्शन में, डॉलर इंडस्ट्रीज ₹1700+ करोड़ से अधिक के बड़े व्यापारिक समूह के रूप में उभरी। हरियाणा के भिवानी जिले के मनहेरू गाँव में 13 सितंबर, 1937 को एक साधारण और बड़े परिवार में जन्मे श्री गुप्ता का जीवन दृढ़ता, जुझारूपन और बड़े सपने देखने की शक्ति का प्रमाण था। वर्ष 1...

8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप राजिम मे

  8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप राजिम मे रायपुर । छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन M एवं प्रोटीन हाउस राजिम के तत्वाधान में 8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप महिला- पुरुष का आयोजन गवर्मेंट हाइर सेकेंडरी स्कूल नयापारा राजिम मे किया जा रहा है छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार एवं प्रोटीन हाउस राजिम के डायरेक्टर निहाल जैन ने बताया कि फूल पावर लिफ्टिंग ओपन बैंच ओपन डेड लिफ्ट की प्रतियोगिता होगी इस प्रतियोगिता में चयनित पावर लिफ्टर रायपुर में आयोजित मिनी इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता में भाग लेगी प्रतियोगिता अन एक्यूप्ड होगी प्रतियोगिता 8 मई को प्रारंभ हुई जो 9 मई को शाम 6 बजे समाप्त हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर जूनियर सीनियर मास्टर मेन एवं जूनियर सीनियर महिला को 15000 रुपए कैश अवार्ड एवं बिग कप से सम्मानित किया गया । खाना निशुल्क रहा।

हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ; कुल शरीफ की फातिहा में मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ , कव्वाली ने बांधा समा

  हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ;  कुल शरीफ की फातिहा में  मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ   , कव्वाली ने बांधा समा  रायपुर। हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह  तीन मजार का सालाना  उर्स पाक इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स पाक की शुरूआत में शाही चादर संदल मजार से   निकाला गया  जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने पहुंचा जहा चादर  पोशी की रस्म अदा कर दुआ खैर की गई ।  आस्ताने में मौलाना तौकीर जिया जामई ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि जिस स्थान पर खुदा की हम्द सना होती है वहां फरिश्ते आते हैं। खुदा की नजर अपने नेक बंदो पर हमेशा रहती है। इसलिए लोगो को नेक आमाल करना चाहिए जिससे दीन और दुनिया सवर जाए। वहीं शहर काजी मौलाना कारी इमरान ने कहा की इंसान को हमेशा सब्र करना चाहिए।  गुनाह से बचना चाहिए। नेक अमल के साथ सभी से अच्छे खुलूस से पेश आना चाहिए। इसके लिए गुरु का सानिध्य भी होना जरूरी है जिससे सही दिशा में इंसान का विकास हो और वो बुरे कार्यों से बचा रहे।,आस्ताने में अब्बास कादरी  ग्रुप ने शानदार नात  पेश...

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव के लिए युनूस कुरैशी चुनाव अधिकारी नियुक्त

  जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव  के लिए युनूस कुरैशी चुनाव अधिकारी नियुक्त रायपुर । जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली का कार्यकाल  15-10-2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव हेतु बोर्ड बैठक 20-04-2026 के निर्णय के पालन में मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका-2022 के प्रावधान अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव हेतु  युनूस कुरैशी (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा, अध्यक्ष, छ.ग. मदरसा बोर्ड) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया  है बोर्ड द्वारा 10 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में मुतवल्ली चुनाव की समस्त प्रक्रिया संचालित की जाएगी, चुनाव समिति में  शरीफ मोहम्मद (रिटा-डिप्टी कलेक्टर),  अ-शफीक खान (रिटा-डी-एस-पी- पुलिस), हाजी शफीक अहमद (फुग्गा भाई),  मखमूर इकबाल खान,  इकबाल शरीफ,  शाकिर मोहम्मद कुरैशी (अधिवक्ता), श्री मोहम्मद इकबाल (हाजी मुन्ना), श्री अनवारूल हसन (अलीम रजा), श्री मोहम्मद रफीक खान, श्री अब्दुल रहीम खान (रिटा-माईनिंग इंस्पेक्टर) को शामिल किया गया है, चुनाव समि...

हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का उर्स पाक 5 मई से

  हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का उर्स  पाक 5 मई से  रायपुर  । हज़रत सैयद  चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार नलघर चौक  का सालाना उर्स  पाक हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही शानो शौकत से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय उर्स पाक 5 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेगा।  इसके लिए दरगाह कमेटी ने काफी तैयारियां की है ।  संदल चादर 5 मई बरोज मंगलवार को बाद नमाज़ ज़ोहर आस्ताने से निकाली जाएगी  जो शहर का  गश्त करते हुए मजार शरीफ पर पहुंचेगी। असर की नमाज़ के बाद चादर पोशी की रस्म अदा की जाएगी। दुवाय खैर के बाद तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। इसी दिन मगरीब की नमाज़  के बाद दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। रात में ओलमाय इकराम की तकरीर होगी । 6 मई बुधवार को शाम  समा महफ़िल होगी उसके बाद  दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। 7 मई को सुबह  10 बजे कुल शरीफ की फातिहा दी जाएगी। उसके बाद आम लंगर का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान तीन दिनों तक  नात खवानी  , तकरीर का आयोजन किया जाएगा । मजार के खादिम जनाब शेख शमीम , शेख रहीम  भाई और...

विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पेश ,,पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नोकझोक , शोरशराबा के बीच चर्चा

  विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पेश ,,पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नोकझोक , शोरशराबा के बीच चर्चा  रायपुर।( शगुफ्ता शीरीन) । छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारी शक्ति के सम्मान और महिलाओ के समग्र विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से देश की सांसद और विधानसभाओं में महिलाओ के लिए एक तिहाई आरक्षण परिसीमन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए इस पर संकल्प पेश किया। इस पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नोक झोंक जारी रही। टोका टाकी शोरशराबा होता रहा । नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि उन्होंने भी वर्तमान सीटों पर 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का संकल्प पेश किया है जिसे अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने अस्वीकार कर दिया । इसके बाद सदन में शोर शराबा होता रहा । इस पर सबसे पहले विधायक लता उसेंडी ने कहा कि प्राचीन काल से अब तक देश में महिलाओ ने अपनी शक्ति से सम्मान प्राप्त किया है। बीजेपी की ओर से लाए गए विधेयक का विपक्ष ने विरोध किया और उन्हें पास नहीं होने दिया । वरना 33 फीसदी आरक्षण लागू हो जाता। च...

सुरक्षित डिजिटल भुगतान के लिए एनपीसीआई के 5 महत्वपूर्ण सुझाव

  सुरक्षित डिजिटल भुगतान के लिए एनपीसीआई के 5 महत्वपूर्ण सुझाव  रायपुर । डिजिटल भुगतान ने भारत भर में लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए रोज़मर्रा के लेनदेन को तेज़, आसान और अधिक सुलभ बना दिया है। जैसे-जैसे यह सुविधा बढ़ रही है, उपयोगकर्ताओं के लिए जागरूक और सतर्क रहना महत्वपूर्ण है। सुरक्षित भुगतान के तरीके अपनाना आसान है और यह सुरक्षित डिजिटल अनुभव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सबसे पहले भुगतान करने से पहले हमेशा जांच करें यानी भुगतान करने से पहले स्क्रीन पर दिखाई देनेवाले नाम को जांच लें। सुनिश्चित करें कि वह वही व्यक्ति या व्यवसाय है जिसे आप भुगतान करना चाहते हैं। पुष्टि करने के लिए कुछ सेकंड लेना गलतियों से बचने में मदद कर सकता है। दूसरे केवल विश्वसनीय भुगतान ऐप्स और वेबसाइटों का ही उपयोग करें, मतलब भुगतान केवल आधिकारिक और प्रसिद्ध ऐप्स या वेबसाइटों के माध्यम से ही करें। ऐसे ऐप्स डाउनलोडन करें या उनलिंक पर क्लिक न करें जो आपको अज्ञात या अविश्वसनीय लोगों द्वारा भेजे गए हों। तीसरे अपना पिन या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, यानी आपका यूपीआई पिन, ओटीपी या बैंक विवरण ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिवंगत विधायक जागेश्वर राम भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी गई श्रद्धांजलि

  छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिवंगत विधायक जागेश्वर राम भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना  किदवई को  दी गई श्रद्धांजलि रायपुर।  नारी वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित विशेष सत्र में  विधानसभा में आज दिवंगत विधायक जागेश्वर भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य जागेश्वर भगत और मोहसिना किदवई के निधन का उल्लेख विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जागेश्वर भगत का निधन 5 अप्रैल 2026 और मोहसिना किदवई का निधन 8 मार्च 2026 को हुआ था। जागेश्वर भगत जशपुर से 2008 में विधायक बने वे विभिन्न समितियों में सदस्य रहे । उनके निधन से प्रदेश में एक राजनीतिक शख्सियत की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का जन्म बंदा में हुआ । वे मेरठ से 1977,1980,1984 में  लोकसभा सदस्य रही । वे 2004 से 2010तक और 2010से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं विदेश में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने मोहसिना किदवई को अपनी श्रद्धांजलि दी। उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक ...

हरितमय रहा जे.आर. दानी में परीक्षा परिणाम वितरण* हरियर पौधा – सुघ्घर रिजल्ट

हरितमय रहा जे.आर. दानी में परीक्षा परिणाम वितरण हरियर पौधा – सुघ्घर रिजल्ट रायपुर । मिशन उत्कर्ष एवं हरियर पाठशाला प्रोजेक्ट के सकारात्मक प्रभाव के साथ-साथ जे.आर. दानी स्कूल में आयोजित 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम में एक नवाचारी पहल देखने को मिली। कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को उनके रिजल्ट के साथ हरित फलदार पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दे सकें। इस अवसर पर शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री हरीश भाई जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता एवं गुरूजनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहें तथा समय के महत्व को समझें।संस्था के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित मिशन उत्कर्ष, हरियर पाठशाला एवं प्रोजेक्ट घंटी के साथ-साथ शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण, पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण योजनाओं से छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि छात्राएं अपने पालकों एवं शिक्षकों के साथ लगाए गए पौधों का मोबाइल एप के...

रायपुर पुलिस कमिश्नरी तो वसूली कमिश्नरेट बन गया है - कांग्रेस

  रायपुर पुलिस कमिश्नरी तो वसूली कमिश्नरेट बन गया है - कांग्रेस रायपुर।  रायपुर पुलिस कमिश्नरी वसूली कमिश्नरेट बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को सुधारने के नाम पर सरकार ने राजधानी में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू किया था, राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई। अपराध और अपराधी तो बेलगाम है ही अब सड़क पर पुलिस का चालान नागरिकों में एक नया खौफ पैदा कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी के सभी चौराहे पर बनाई गई स्टॉप लाइन मिट गई है, जेब्रा क्रासिंग मिट गयी है पुलिस अंदाजन लोगों को लाइन क्रास करने के नाम पर चालान भेज रही है। चालान नहीं पटाने पर गाड़ियां घर से उठाये जाने की धमकी दी जा रही, गाड़ियां घरों से उठाई जा रही है। रायपुर कमिश्नरी की पुलिस से राजधानी वासी खौफ खाने लगे है। पुलिस व्यवस्था बनाने नहीं वसूली करने चालान भेज रही है, पुलिस का रवैया आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस स...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत

  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत रायपुर,।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा  राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में  हज यात्रियों को फर्स्टएड किट सौंपकर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।              मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर आज तक लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं और पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया तथा मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।                  ...

युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी *विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री टंकराम वर्मा

युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री  टंकराम वर्मा रायपुर,। धमतरी के पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय 'युवा फेस्ट-2026' का आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में समापन हुआ। इस महाकुंभ ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक संगीत के अद्भुत संगम से पूरे शहर को ऊर्जा से सराबोर कर दिया।इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ​युवा फेस्ट जैसे आयोजन न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं, बल्कि उनमें नवाचार और आत्मविश्वास का संचार भी करते हैं। आज का युवा ही 'विकसित भारत-2047' का मुख्य आधार स्तंभ है। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर आप सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा-कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं से इनका लाभ ...

“संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम” श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव

  संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से श्री श्रीनाथ भोगल को जिला सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय संगठन के विस्तार, मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनाथ भोगल लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर निरंतर कार्य करते आए हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिला सचिव श्रीनाथ भोगल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने आगे कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की नीतियों एवं...

हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें - विष्णु देव साय *प्रदेश के हज यात्रियों का छ.ग.हज कमेटी ने किया स्वागत ,हज यात्रियों को हज किट का किया गया वितरण

  हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें - विष्णु देव साय प्रदेश के हज यात्रियों का छ.ग.हज कमेटी ने किया स्वागत ,हज यात्रियों को हज किट का किया गया वितरण रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा राजधानी रायलपुर के मेडिकल काॅलेज परिसर स्थित अटल सभागार में प्रदेश के हजयात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय - विष्णु देव साय जी ने हज यात्रियों को हज किट प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप छत्तीसगढ़ और अपने देश की खुशहाली के लिए भी दुआएं करें। उन्होंने कहा कि, यह बड़े सौभाग्य का अवसर है हम सब हज यात्रियों के इस्तक़बाल के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि, जब वे सांसद थे तब से हज यात्रियों का स्वागत करते आ रहे हैं। अनेक वर्षो से यह सौभाग्य मिलता रहा है। श्री साय ने प्रदेश के 815 हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य किट प्रदान किया जा रहा है। समस्त हज यात्री अपना ख़याल रखें, वहां भी बहुत ग...

भारत को 2047 तक खेलों में भी अग्रणी देश बनाने पर होगा मंथन :विधानसभा के विशेष सत्र में पेश करेंगे निंदा प्रस्ताव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 भारत को 2047 तक खेलों में भी अग्रणी देश बनाने पर होगा मंथन :विधानसभा के विशेष सत्र में पेश करेंगे निंदा प्रस्ताव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण श्रीनगर में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (24, 25, 26) चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले श्री साव ने नवा रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर चिंतन शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया जी ने आगामी समय में खेलों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों, खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के विषय में विचार-विमर्श किया जाएगा।  साव ने बताया कि, इस तीन दिवसीय शिविर में सभी राज्यों के खेल मंत्री और अधिकारी मंथन कर खेलों के विकास के लिए योजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन 2047 तक विकसित भारत बनाने का है, ऐसे ही  2047 तक हमारा देश दुनिया में खेल के क्षेत्र में अग्रणी बने, इस लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखेगा।  उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, 30 अप...

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue