8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप राजिम मे
रायपुर । छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन M एवं प्रोटीन हाउस राजिम के तत्वाधान में 8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप महिला- पुरुष का आयोजन गवर्मेंट हाइर सेकेंडरी स्कूल नयापारा राजिम मे किया जा रहा है छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार एवं प्रोटीन हाउस राजिम के डायरेक्टर निहाल जैन ने बताया कि फूल पावर लिफ्टिंग ओपन बैंच ओपन डेड लिफ्ट की प्रतियोगिता होगी इस प्रतियोगिता में चयनित पावर लिफ्टर रायपुर में आयोजित मिनी इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता में भाग लेगी प्रतियोगिता अन एक्यूप्ड होगी प्रतियोगिता 8 मई को प्रारंभ हुई जो 9 मई को शाम 6 बजे समाप्त हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर जूनियर सीनियर मास्टर मेन एवं जूनियर सीनियर महिला को 15000 रुपए कैश अवार्ड एवं बिग कप से सम्मानित किया गया । खाना निशुल्क रहा।

Comments
Post a Comment