Skip to main content

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव के लिए युनूस कुरैशी चुनाव अधिकारी नियुक्त

 जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव  के लिए युनूस कुरैशी चुनाव अधिकारी नियुक्त

रायपुर । जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली का कार्यकाल  15-10-2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव हेतु बोर्ड बैठक 20-04-2026 के निर्णय के पालन में मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका-2022 के प्रावधान अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव हेतु  युनूस कुरैशी (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा, अध्यक्ष, छ.ग. मदरसा बोर्ड) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया  है बोर्ड द्वारा 10 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में मुतवल्ली चुनाव की समस्त प्रक्रिया संचालित की जाएगी, चुनाव समिति में  शरीफ मोहम्मद (रिटा-डिप्टी कलेक्टर),  अ-शफीक खान (रिटा-डी-एस-पी- पुलिस), हाजी शफीक अहमद (फुग्गा भाई),  मखमूर इकबाल खान,  इकबाल शरीफ,  शाकिर मोहम्मद कुरैशी (अधिवक्ता), श्री मोहम्मद इकबाल (हाजी मुन्ना), श्री अनवारूल हसन (अलीम रजा), श्री मोहम्मद रफीक खान, श्री अब्दुल रहीम खान (रिटा-माईनिंग इंस्पेक्टर) को शामिल किया गया है, चुनाव समिति द्वारा मुतवल्ली चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है:-

15 मई से 15 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक मतदाता सूची में नाम पंजीयन कराने हेतु

16 जून से 18 जून  2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक मतदाता सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु

19 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 

22 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक नामांकन फॉर्म का वितरण/शुल्क जमा 

23 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक नामांकन फॉर्म जमा करने की तारीख

24 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी

25 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक नाम वापसी की तारीख

27 जून 2026 सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक चुनाव चिन्ह आबंटन

05 जुलाई 2026 सुबह 09:00 से शाम 05:00 बजे तक मतदान की तारीख

05 जुलाई 2026 शाम 06: 00 बजे से मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव के मतदान में भाग लेने हेतु रायपुर नगर निगम सीमा के अंदर आने वाले सभी मुस्लिम पुरुष मतदाता को सूचित किया जाता है कि नवीन मतदाता सूची में अपना नाम चुनाव समिति के कार्यालय (छ.ग राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय परिसर) में उपस्थित होकर आवश्यक रूप से दर्ज करायें।

Comments

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue

Popural Posts Click must.

मुखिया चुनाव 2016 रिजल्ट कैसे चेक करें। फिर अपनी तैयारी करें, Bihar Panchayat Election 2021....

Breaking: ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजना चाहते हैं बोरिस जॉनसन!

पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने ? सही जानकारी जाने।

Bihar Student Credit Card Scheme Status Online Apply 2020: Must Read Now

उराव समाज और मसीहियो ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

Breaking: शादी के दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया जयमाला तो जीजा ने मा’र दी गो’ली, दूल्हे की हुई मौ’त.

फेसबुक पर हुई दोस्ती और मिनटों में शुरू हो गई अश्लीलता, अब युवक का वीडियो बनाकर धमकी दे रही युवती।

Sitamarhi बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बररी फुलवरिया से लावारिश पल्सर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और काफ़ी