Skip to main content

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

हरितमय रहा जे.आर. दानी में परीक्षा परिणाम वितरण* हरियर पौधा – सुघ्घर रिजल्ट

हरितमय रहा जे.आर. दानी में परीक्षा परिणाम वितरण

हरियर पौधा – सुघ्घर रिजल्ट

रायपुर । मिशन उत्कर्ष एवं हरियर पाठशाला प्रोजेक्ट के सकारात्मक प्रभाव के साथ-साथ जे.आर. दानी स्कूल में आयोजित 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम में एक नवाचारी पहल देखने को मिली। कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को उनके रिजल्ट के साथ हरित फलदार पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दे सकें।

इस अवसर पर शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री हरीश भाई जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता एवं गुरूजनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहें तथा समय के महत्व को समझें।संस्था के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित मिशन उत्कर्ष, हरियर पाठशाला एवं प्रोजेक्ट घंटी के साथ-साथ शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण, पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण योजनाओं से छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि छात्राएं अपने पालकों एवं शिक्षकों के साथ लगाए गए पौधों का मोबाइल एप के माध्यम से संरक्षण भी सुनिश्चित कर रही हैं।प्राचार्य ने इस वर्ष लागू वार्षिक परीक्षा के 70 प्रतिशत एवं अर्धवार्षिक के 30 प्रतिशत मूल्यांकन पैटर्न के अंतर्गत समयबद्ध परिणाम तैयार करने हेतु परीक्षा विभाग एवं समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही छात्राओं को सकारात्मक सोच, खेल भावना एवं मानवता के गुणों को अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें यह विश्वास होना चाहिए कि “आज का दिन हमारा है।”परिणाम की दृष्टि से कक्षा 6वीं एवं 7वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 9वीं का 78 प्रतिशत एवं कक्षा 11वीं का 88 प्रतिशत परिणाम रहा। कक्षा 11वीं (कॉमर्स संकाय) में कुमारी मुस्मत तहरीमा खातून ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 9वीं में कुमारी स्वर्णलता बंजारे 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहीं।कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती क्रांति चंद्राकर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Comments

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue

Popural Posts Click must.

मुखिया चुनाव 2016 रिजल्ट कैसे चेक करें। फिर अपनी तैयारी करें, Bihar Panchayat Election 2021....

Breaking: ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजना चाहते हैं बोरिस जॉनसन!

पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने ? सही जानकारी जाने।

Bihar Student Credit Card Scheme Status Online Apply 2020: Must Read Now

उराव समाज और मसीहियो ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

Breaking: शादी के दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया जयमाला तो जीजा ने मा’र दी गो’ली, दूल्हे की हुई मौ’त.

फेसबुक पर हुई दोस्ती और मिनटों में शुरू हो गई अश्लीलता, अब युवक का वीडियो बनाकर धमकी दे रही युवती।

Sitamarhi बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बररी फुलवरिया से लावारिश पल्सर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और काफ़ी