ओबीसी महासभा और पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया
रायपुर। ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण कार्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में माहात्मा ज्योतिराव फुले जी की 200 वीं जयंती मनाई गई जिसमें समाजिककार्यकर्ता श्री शगुन लाल वर्मा जी के द्वारा फूले जी के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई और ओबीसी समाज के महापुरुषों को ओबीसी समाज समय समय पर उन्हें याद किया जाकर जयंती मना कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।हमें यह भी बताया गया कि अंग्रेजों के शासन काल में ओबीसी ही नहीं बल्कि सभी समाज के महिलाओं को एक स्कूल खोलकर शिक्षा देने की शुरुआत फूले की पत्नी माता सावित्रीबाई फुले ने क्रान्तिकारी परिवर्तन की जिसके चलते आज ओबीसी समाज भी शिक्षित हो सका, जिसके चलते ओबीसी समाज अपने हक अधिकारों को समझने में सक्षम हो पाया है।
इस अवसर पर ओबीसी महासभा द्वारा चलाए जा रहे पोस्ट कार्ड लेखन अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, को ओबीसी समाज के जाति जनगणना कराने । विश्व विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा 13 जनवरी 2026 को नया कानून लाया गया है उसे लागू करने जारी आदेश को सभी विश्वविद्यालयों में पालन करने लिखा गया।
इस कार्यक्रम में शामिल हेमन्त कुमार साहू, संभाग अध्यक्ष रायपुर, ओबीसी महासभा किशोर कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर, डॉ विजय कुमार देवांगन, समाजसेवी प्रशान्त कुमार यादव,कर्मठ कार्यकर्ता शगुन लाल वर्मा जी वरिष्ठ समाजसेवी,छात्र विंग आशिष सिन्हा,अनिवेश मेहर, दिव्या वर्मा,

Comments
Post a Comment