प्रदेश में 6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे .. श्यामबिहारी जायसवाल द्वितीय छत्तीसगढ़ फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस 2025 का भव्य आयोजन
प्रदेश में 6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे .. श्यामबिहारी जायसवाल
द्वितीय छत्तीसगढ़ फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन
रायपुर । इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरपिस्ट, छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रांच द्वारा द्वितीय “सी.जी. फिजियोकॉन 2025” का भव्य आयोजन शहीद स्मारक सभागार, रायपुर में अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष का थीम था — “Empowering Physios to Empower Nation” अर्थात “फिजियो को सशक्त बनाकर राष्ट्र को सशक्त बनाना।”कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल थे। विशेष अतिथि के रूप में सुश्री वार्निका शर्मा (स्टेट चिल्ड्रन वेलफेयर बोर्ड) एवं डॉ. संजीव झा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरपिस्ट) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में घोषणा की कि प्रदेश में 6 नए शासकीय फिजियोथेरपी कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब फिजियोथेरपी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक फिजियोथेरपी सुविधाओं का लाभ मुख्यतः शहरी क्षेत्रों तक सीमित था, परंतु नए कॉलेज खुलने से न केवल ग्रामीण जनसंख्या को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि फिजियोथेरपिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सम्मेलन में प्रदेश भर से तथा पड़ोसी राज्यों से लगभग 500 फिजियोथेरपिस्टों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान कई वैज्ञानिक सत्र (Scientific Sessions) आयोजित किए गए, जिनमें फिजियोथेरपी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध और तकनीकी प्रगति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के प्राइम स्पॉन्सर ITSA Hospital (इट्सा हॉस्पिटल) रहे, जिनके निदेशकगण — डॉ. बरणवाल, डॉ. सचिन पिटलावर एवं डॉ. अभिजीत कोहाट इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इसी अस्पताल से डॉ. तनुश्री पिटलावर, HOD, Robotic Rehabilitation ने “Robotics Innovation in Physiotherapy” विषय पर अत्यंत ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी, जिसमें फिजियोथेरपी में उभरती रोबोटिक तकनीकों की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही, Physio Health Expo का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभर की विभिन्न कंपनियों ने अपनी आधुनिक फिजियोथेरपी उपकरणों और मोडेलिटीज़ का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के आयोजन समिति में —
डॉ. प्रशांत चक्रवर्ती (Organising President),
डॉ. अखिलेश साहू (Organising Secretary),
डॉ. विक्रम द्विवेदी (Organising Treasurer),
डॉ. मनीष तिवारी एवं डॉ. एम. फैजान खान (Organising Vice Presidents) प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में IAP वूमन सेल की प्रतिनिधि डॉ. गरिमा तिवारी एवं डॉ. नेहा अग्रवाल की उपस्थिति भी विशेष रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के फिजियोथेरपिस्टों को एक साझा मंच पर लाना, नवीन तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान करना और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में फिजियोथेरपी की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना रहा।



Comments
Post a Comment