Skip to main content

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

रायपुर की तर्ज पर सीधी जिले में 1 किलोमीटर तिरंगा यात्रा 8 को , कांकेर में 22 एवं 23 नवंबर को भव्य आयोजन

रायपुर की तर्ज पर सीधी जिले में 1 किलोमीटर तिरंगा यात्रा 8 को, कांकेर में 22 एवं 23 नवंबर को भव्य आयोजन 

रायपुर ।  वन्दे मातरम् के अमर जयघोष और राष्ट्र गौरव के शाश्वत् संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के पवित्र संकल्प के साथ, ओम् मण्डली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान की अध्यक्षा वंदनीय देवकी मय्या सन् 2017 से निरंतर राष्ट्रीय चेतना और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का अलख जगा रही हैं। उनके नेतृत्व में अब तक भारत के 300 से अधिक स्थानों पर विशाल तिरंगा यात्राएँ और संस्कार परिवर्तन के दिव्य सत्संग आयोजित किए जा चुके हैं। भारत के सीमांत क्षेत्रों जैसे कश्मीर तक में तिरंगा यात्रा निकालकर मातेश्वरी देवकी मय्या और संस्थान के सेवादारों ने भारत की एकता और अखंडता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर, मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 08 नवम्बर 2025, शनिवार को विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों के साथ एक किलोमीटर लम्बी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अगले दिन, 09 नवम्बर 2025, रविवार को स्वयंवर पैलेस, सीधी में शिव भोलेनाथ का दिव्य सत्संग, ऊँ महामंत्र का उच्चारण और वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा। यह आयोजन न केवल आस्था और आध्यात्मिकता का प्रतीक बनेगा, बल्कि राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश देगा।

मातेश्वरी देवकी मय्या के नेतृत्व में चल रहे इस महायज्ञ को भारत सरकार ने भी राष्ट्रीय महोत्सव का स्वरूप दिया है। इस जनजागरण को सफल बनाने के लिए संस्थान ने प्रधानमंत्री का आदरपूर्वक अभिनंदन तथा हार्दिक धन्यवाद किया है।

सन 2023 में रायपुर में ओम् मण्डली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान ने एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया, जब 1,00,000 से भी अधिक देशभक्तों ने एक साथ सम्पूर्ण वन्दे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया। यह रिकॉर्ड भारत की एकता, भक्ति और उत्साह का प्रत्यक्ष प्रमाण बना।

ओम् मण्डली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान आज देश और विश्व की एकमात्र ऐसी संस्था के रूप में उभर रही है, जो देशभक्ति और आध्यात्मिक क्रांति को एक सूत्र में बाँधकर हर व्यक्ति में चेतना, संस्कार और राष्ट्र प्रेम जाग्रत कर रही है। संस्थान का उद्देश्य भारत को पुन: स्वर्णिम भारत बनाने के सपने को साकार करना है। वंदे मातरम् गायन को आज 150 वर्ष हो चुके है। वंदे मातरम गायन ने कई इतिहास रचे है सम्पूर्ण वंदे मातरम गीत का एक इतिहास हमारे रायपुर छत्तीसगढ़ में भी रचा जा चुका है तारीख 11 अगस्त 2023 में साइंस कॉलेज मैदान में ओम मंडली संस्था द्वारा एक लाख लोगों का एक साथ सम्पूर्ण वंदे मातरम गायन का वल्र्ड रिकॉर्ड का सम्मान ब्रावो इंटरनेशनल द्वारा दिया गया था, जो हमारे देश के लिए बड़ी गर्व की बात है, इस गीत का देश की आजादी में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस गीत के माध्यम से हमारे देशवासियों ने अंग्रेजों से आजादी पाई थी। आज भी वंदे मातरम कहते हुए हमारे देश के जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते है। वंदे मातरम एक महामंत्र है।

Comments

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue

Popural Posts Click must.

मुखिया चुनाव 2016 रिजल्ट कैसे चेक करें। फिर अपनी तैयारी करें, Bihar Panchayat Election 2021....

Breaking: ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजना चाहते हैं बोरिस जॉनसन!

पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने ? सही जानकारी जाने।

Bihar Student Credit Card Scheme Status Online Apply 2020: Must Read Now

Breaking: शादी के दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया जयमाला तो जीजा ने मा’र दी गो’ली, दूल्हे की हुई मौ’त.

उराव समाज और मसीहियो ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

फेसबुक पर हुई दोस्ती और मिनटों में शुरू हो गई अश्लीलता, अब युवक का वीडियो बनाकर धमकी दे रही युवती।

Sitamarhi बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बररी फुलवरिया से लावारिश पल्सर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और काफ़ी