Skip to main content

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय करेगा असंगठित निर्माण गतिविधियों का राज्य स्तरीय सर्वेक्षण

 राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय करेगा असंगठित निर्माण गतिविधियों का राज्य स्तरीय सर्वेक्षण



भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा अनिगमित क्षेत्र में संचालित निर्माण गतिविधियों पर 01 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक एक पायलट सर्वेक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के प्रतिष्ठानों और परिवारों में निर्माण गतिविधियों की प्रकृति, रोजगार, लागत और उत्पादन संबंधी आंकड़ों का संकलन करना है इस  महत्त्वपूर्ण सर्वेक्षण की तैयारी के लिए न्यू सर्किट हाउस, रायपुर के सभागार में 26 व 27 जून को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आए NSO के अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं।


सम्मेलन का उद्घाटन राज्य नीति आयोग, रायपुर के सदस्य सचिव श्री आशीष भट्ट द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उपमहानिदेशक श्री अल्ताफ हुसैन हाजी ने की। इस अवसर पर श्री ऋषभ सिंह श्याम (सहायक निदेशक, एनएसओ बिलासपुर) और श्री आर.के. श्रीवास्तव (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, एनएसओ रायपुर) भी मंचासीन थे।

अपने उद्घाटन संबोधन में श्री आशीष भट्ट ने 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और उनके संकेतकों के निर्धारण में विश्वसनीय आंकड़ों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह पायलट सर्वे राज्य व जिला स्तर पर विकास नीति निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने क्षेत्रीय सांख्यिकी कर्मियों से आंकड़ों की गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की जिससे विकास की निगरानी सटीक तरीके से की जा सके।

उपमहानिदेशक श्री अल्ताफ हुसैन हाजी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पायलट सर्वे भविष्य के लिए व्यापक और पूर्ण अध्ययन की आधारशिला रखेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित कर्मी चयनित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों और परिवारों से सीधे संपर्क कर आंकड़े एकत्र करेंगे। उन्होंने आम जनता से सहयोग करने और सटीक जानकारी साझा करने की अपील भी की सम्मेलन के अंत में वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री आर.के. श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उद्घाटन सत्र का समापन किया।

Comments

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue