Skip to main content

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

मैक सॉलिसिटर में महिलाओं ने जाना आत्मरक्षा के गुर , आर्ट क्राफ्ट कला पर प्रशिक्षण

रायपुर । महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज रायपुर में मैक साॅलिटियर के विधिवत शुभारंभ के बाद, कक्षाएं निरन्तर चल रही है। अलग-अलग विधाओं में दी जा रहे इन प्रशिक्षणों को अपने क्षेत्र के कुशल प्रशिक्षित एवं प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक मैक साॅलिटियर शहर की महिलाओं के बीच जाना पहचाना नाम बन गया है। किसी भी नारी का उत्थान तब तक संभव नहीं है जब तक कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र ना हो। इसके लिए अत्यन्त आवश्यक है कि उन्हे शिक्षा के साथ-साथ कुछ ऐसे कौशलो में परंपरागत किया जाए जिससे ना सिर्फ वह स्वयं का बल्कि परिवार, समाज एवं देश के निर्माण में भी अपनी भागीदारी दे सके। मैक साॅलिटिर इसी सोच को चरितार्थ करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से संबंधित विधाओं में पारंगत करने का प्रयास किया जाता है, और इसका पूरा -पूरा लाभ महिलाएं लेती है और स्वयं को योग्य एवं सक्षम बनाते हुए समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल भी हो रही है। 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी कक्षाओं में प्रतिदिन डांस, जुम्बा के साथ ही योगा, व्यक्तित्व विकास एवं सोशल मीडिया के उपयोग आत्मरक्षा, ई-कार्ड मेकिंग पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बदले समय के साथ महिलाएँ पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और हर क्षेत्र में परिवार, समाज, देश का नाम रौशन कर रही है। मैक महाविद्यालय ने महिला जागरूकता एवं सुरक्षा के लिए, साइबर सेल के एडीशनल एस.पी. कवि गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध अत्यधिक तेज गति से बढ़ते जा रहा है, जैसे स्पैम ई मेल, हैकिंग, फिशिंग, वायरस आदि है, इससे कैसे बचे अपनी सुरक्षा कैसे करें। पैरेन्टिंग प्रशिक्षण में प्रेरक के रूप में उपस्थित डाॅ. मीना पिंजानी एवं डाॅ. रजनी पिंजानी ने बताया कि माता-पिता और बच्चों को आपसी तालमेल एक-दूसरे के साथ कैसे रखे। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें। मैक साॅलिटेयर में आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण के दौरान मिस. निवेदिता पाण्डा ने महिलाओं को क्ले से बाॅटल डिजाईन, नेमप्लेट आदि बनाना सिखाया। महिलाओं के प्रति निरंतर बढ़ते अपराधों के लिए आवश्यक है कि महिलाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाया जाए एवं स्वयं की रक्षा स्वयं करना सिखाया जाये। मि. रूपेन्द्र ने महिलाओं को बढ़ते अपराधों से स्वयं की रक्षा करने हेतु आत्म रक्षा के गुर सिखाए, किसी भी परिस्थिति में महिलाएं खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती है यह सिखाया। जिसमें महिलाओं ने बेहद उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन काॅलेज के चेयरमेन राजेश अग्रवाल मार्गदर्शन एवं संचालन प्राचार्य डॉ. एम.एस. मिश्रा एवं एडमिनिस्ट्रेटर सिद्धार्थ सभरवाल के द्वारा किया जा रहा है। मैक साॅलिटियर की सभी कक्षाएं निरन्तर सुचारू रूप से चल रही है। मई माह के सुबह एवं शाम की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है एवं बड़ी संख्या में महिलाओं का इसमें उत्साह नजर आ रहा है।

Comments

Post a Comment

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue

Popural Posts Click must.

मुखिया चुनाव 2016 रिजल्ट कैसे चेक करें। फिर अपनी तैयारी करें, Bihar Panchayat Election 2021....

Breaking: ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजना चाहते हैं बोरिस जॉनसन!

Bihar Student Credit Card Scheme Status Online Apply 2020: Must Read Now

फेसबुक पर हुई दोस्ती और मिनटों में शुरू हो गई अश्लीलता, अब युवक का वीडियो बनाकर धमकी दे रही युवती।

Breaking: शादी के दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया जयमाला तो जीजा ने मा’र दी गो’ली, दूल्हे की हुई मौ’त.

Sitamarhi बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बररी फुलवरिया से लावारिश पल्सर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और काफ़ी

रुन्नी सैदपुर सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा की हालत गंभीर।

Breaking:- राम दौन हाई स्कूल, मोड़संड, रुन्नी सैदपुर के नवनिर्मित भवन के छत पर मिली लावारिश लाश....