Skip to main content

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

सेवादल के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज आहूजा को पीसीसी डेलीगेट बनाए जाने पर सेवादल कार्यकर्ताओ में हर्ष।।।।।

सेवादल के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज आहूजा को पीसीसी डेलीगेट बनाए जाने पर सेवादल कार्यकर्ताओ में हर्ष।।।।।


रायपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अशोक राज आहूजा  को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रतिनिधि बनाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल में हर्ष व्याप्त है। इस बारे में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा है, कि अशोक राज आहूजा कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल को आगे बढ़ाने में उनकी बहुत ही अहम भूमिका रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल को मजबूती प्रदान की है। आज भी उनके बनाए हुए अधिकतर वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल के साथी कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।



अशोक आहूजा की पृष्ठभूमि सेवा दल के कार्यकर्ता के रूप में है।  उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में चयन कर सेवादल के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाया गया है। श्री शुक्ला ने कहा है कि,  कांग्रेस सेवा दल के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को समय-समय पर पदोन्नत कर यदि काग्रेस पार्टी में सम्मानजनक स्थान मिलता रहा तो कांग्रेस सेवा दल और काग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद होते रहेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि आहूजा  की नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ,राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ,सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ,राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया , राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी उल्का,राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंह देव , वन मंत्री मोहम्मद अकबर,कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा,रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा,रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय , प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला,महापौर एजाज ढेबर का छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओ का आभार प्रकट किया है, तथा आने वाले समय पर यह उम्मीद जताई है कि कांग्रेस सेवा दल के समर्पित एवं योग्य कार्यकर्ताओं को भी समय-समय पर इसी तरीके से उपकृत करने का कार्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।  अशोक आहूजा  के प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त होने पर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से अशोक शुक्ला, विनीत जायसवाल, अवधेश गुप्ता धर्मेंद्र विट्ठल,, राजेंद्र श्रीवास, सुमित्रा साहू, पवन वर्मा, अनिल यादव, जयप्रकाश यादव, झड़ेश्वर खरे, प्रहलाद कोहली, राम अवतार,टिकेंद्र बघेल,इकरामुद्दीन सोलंकी, श्याम बावने, मोहम्मद इसराइल, अब्दुल खान, संजय प्रसाद दीक्षित,सज्जन प्रसाद,मुकेश कोसेरिया,मोतीलाल,संगीत चंद्राकर,रेशमा खान,राजेन्द्र गुप्ता,वंदना राजपूत,सय्यद इजरायल,हरबंस यादव,संजू बाबा,संतोष राघव,संजय राधे,संतोष यादव,रतन मरवाही,शाशिरतान पांडे,भैरो प्रसाद,सपन घोष,वंश गोपाल,प्रेम चंदनी,कविता विधनी इंद्रजीत सलूजा,हेमंत यादव,महेश जे डी,वेदराम साहू,मुकेश धरिया,अब्दुल कुरैशी, सिकंदर बख्त, शीतल दास, पूजा प्रजापति, बीरबल साहू, ललित, रमेश जायसवाल, दिनेश कश्यप ननकीराम ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नेताओ का आभार जताया है ।

Comments

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue

Popural Posts Click must.

मुखिया चुनाव 2016 रिजल्ट कैसे चेक करें। फिर अपनी तैयारी करें, Bihar Panchayat Election 2021....

Breaking: ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजना चाहते हैं बोरिस जॉनसन!

Bihar Student Credit Card Scheme Status Online Apply 2020: Must Read Now

फेसबुक पर हुई दोस्ती और मिनटों में शुरू हो गई अश्लीलता, अब युवक का वीडियो बनाकर धमकी दे रही युवती।

Breaking: शादी के दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया जयमाला तो जीजा ने मा’र दी गो’ली, दूल्हे की हुई मौ’त.

Sitamarhi बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बररी फुलवरिया से लावारिश पल्सर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और काफ़ी

रुन्नी सैदपुर सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा की हालत गंभीर।

Breaking:- राम दौन हाई स्कूल, मोड़संड, रुन्नी सैदपुर के नवनिर्मित भवन के छत पर मिली लावारिश लाश....