रुन्नी सैदपुर: तरमा - मेहसौल में दुर्घटना का शिलशिला जारी, बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी मौत।
रुन्नी सैदपुर: प्रखंड में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना से लोग परेशान हो रहे है। आज एक वृद्ध फजले करीम दुकान के पास खड़ा था कि अचानक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मारदी जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। ठोकर लगने के बाद ग्रामीणों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नी सैदपुर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित करदिया गया। सीतामढ़ी - पुपरी सड़क पर रोज प्रशासनिक अधिकारियों तथा वाहन चालकों की गलती से रोज कोई न कोई इस दुनिया से अलविदा हो जाता है। जिससे क्षैत्रवासियों के बीच रोष का माहौल है।
युवा समाजसेवी, जिला परिषद् उम्मीदवार प्रतिनिधि तथा जिला अध्यक्ष सीतामढ़ी (I.M.) इंजीनियर क़मर अफ़ज़ल प्रशासन से अनुरोध किया है कि घनी आबादी वाले क्षैत्र में साइन बोर्ड तथा जेबरा क्रॉसिंग की व्यवस्था किया जाए, जिससे दुर्घनाओ को रोका जा कसके।
बड़ी गाड़ी पार्किंग लाइट जलाकर खरी नहीं करता है तथा सैदपुर से पुपरी तक कही भी रोड साई बोर्ड नही है स्कूल के सामने जेबरा क्रॉसिंग नहीं होने के कारण है ही दिनांक 04/09/2021 मेहसौल हिंदी स्कूल गेट के सामने जेबरा क्रॉसिंग न होने के कारण मेहसौल का एक छात्र मोहम्मद फरहान पिता मोहम्मद जावेद एक अनियंत्रित कार के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। प्रशासन वो ड्राइवर के लापरवाही से रोज कोई न कोई सड़क दुर्घटना का शिकार होता रहता है तथा हालही में कार - ट्रक के टक्कर से कार में आग लग गई कई लोग दुर्घटना का शिकार होगया।
Comments
Post a Comment