Skip to main content

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

बिहार के मुजफ्फरपुर में पेट्रोलियम प्लांट शुरू, छह रुपये के प्लास्टिक से बनेगा 70 रुपये का डीजल-पेट्रोल।।।।

 बिहार के मुजफ्फरपुर में पेट्रोलियम प्लांट शुरू, छह रुपये के प्लास्टिक से बनेगा 70 रुपये का डीजल-पेट्रोल।


Runni saidpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में देश का पहला प्लास्टिक से पेट्रोलियम बनाने वाला प्लांट शुरू हो गया है‌।‌ मात्र 6 रुपए के प्लास्टिक से 70 रुपए का डीजल-पेट्रोल बनेगा। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के खरौना में प्लास्टिक कचरा से डीजल-पेट्रोल तैयार करने बाली प्लांट का उद्घाटन राज्य सरकार में भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने किया। मंत्री ने प्लांट से बने 10 लीटर डीजल भी खरीदा। प्लास्टिक कचरे से डीजल-पेट्रोल बढ़ाने वाली प्रक्रिया को समझने के लिए लोगों में उत्साह दिखा और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही।


देश का पहला प्लांट होगा जहां कचरे से डीजल-पेट्रोल तैयार होगा।ग्रैविटी एग्रो एन्ड इनर्जी के देखरेख में इसे बनाया गया है। प्लांट के फाउंडर और ग्रैविटी एग्रो एन्ड इनर्जी के सीईओ आशुतोष मंगलम ने कहा कि रोजाना 150 लीटर डीजल और 130 लीटर पेट्रोल तैयार होगा। इसकी विधि के बारे में समझाते हुए कहा कि कचरा को ब्यूटेन में बदला जाएगा फिर इसे आइसो ऑक्टेन का रूप दिया जाएगा। इसके बाद जरुरी तापमान से आइसो ऑक्टेन को डीजल व पेट्रोल में बदला जाएगा। देहरादून में इंडियन इंस्चयूट ऑफ पेट्रोलियम की तरफ से इसका सफल ट्रायल भी किया जा चुका है। नगर निगम से 6 रूपए प्रति किलो कचरा खरीदा जाता है। इसे बनने में कुल 8 घंटे का समय लगता है। डीजल व पेट्रोल में अधिक ऑक्टन वैल्यू के चलते माइलेज भी ज्यादा देता है।


प्लांट में निर्मित डीजल और पेट्रोल नगर निगम के साथ ही किसानों को भी मुहैया की जाएगी। सस्ते दर पर महज 70 रुपए लीटर के दर पर आपूर्ति की जाएगी। प्लांट में पहले दिन 40 किलो प्लास्टिक से 37 लीटर डीजल तैयार हुए हैं। प्लांट के फाउंडर ने बताया कि केंद्र सरकार के तहत आने वाली योजना पीएमईजीपी से 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सरकार ने दी है, जिसके बाद इस प्लांट को खोला गया है।

Comments

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue

Popural Posts Click must.

मुखिया चुनाव 2016 रिजल्ट कैसे चेक करें। फिर अपनी तैयारी करें, Bihar Panchayat Election 2021....

Breaking: ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजना चाहते हैं बोरिस जॉनसन!

पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) कैसे बने ? सही जानकारी जाने।

Bihar Student Credit Card Scheme Status Online Apply 2020: Must Read Now

उराव समाज और मसीहियो ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

फेसबुक पर हुई दोस्ती और मिनटों में शुरू हो गई अश्लीलता, अब युवक का वीडियो बनाकर धमकी दे रही युवती।

Breaking: शादी के दौरान जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया जयमाला तो जीजा ने मा’र दी गो’ली, दूल्हे की हुई मौ’त.

बिहार मुखिया चुनाव 2021 और 2016 रिजल्ट कैसे चेक करें।