Bihar: उर्दू भाषी विधार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सीतामढ़ी में 12 दिसम्बर को होगा! Breaking Urdu
उर्दू भाषी विधार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सीतामढ़ी में 12 दिसम्बर को होगा!
अल्पसंख्यक विभाग का आयोजन
सीतामढ़ी। अल्पसंख्यक विभाग बिहार राज्य की ओर से उर्दू भाषी विधार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न वर्गों में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसम्बर को सुबह 10 बजे सीतामढ़ी में होगा। ज़िला उर्दू भाषा कोषांग समाहारणायल सीतामढ़ी की ऒर से होने वाले इस आयोजन में सभी के लिए अलग अलग विषयो को रखा गया है।
विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार विषयो का चयन कर सकते है। इसके लिए मैट्रिक समकक्ष वर्ग समूह के लिए तालीम की अहमियत और शराब सभी बुराइयो की जड़ . इंटर और समकक्ष वर्ग के लिए उर्दू ज़बान की अहमियत और स्वच्छता का महत्व तथा स्नातक वर्ग के लिए उर्दू गजल की लोकप्रियता और दहेज एक सामाजिक लानत रखा गया है।
इसमें शामिल होने के लिए दिए जाने वाले आवदेन में विद्यार्थी का नाम . पिता या पति का नाम. संस्था का नाम और पता. प्रखंड सीतामढ़ी बिहार. क्लास या वर्ग का उल्लेख होना ज़रूरी है।
प्रधानाचार्य का भी दस्तखत होना ज़रूरी है।
इक्छुक विधार्थी इस वाद विवाद में शामिल होकर उर्दू भाषा के बेहतर हित में अपनी भागीदारी कर् सकते है



Comments
Post a Comment