हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ; कुल शरीफ की फातिहा में मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ , कव्वाली ने बांधा समा
हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ; कुल शरीफ की फातिहा में मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ , कव्वाली ने बांधा समा रायपुर। हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार का सालाना उर्स पाक इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स पाक की शुरूआत में शाही चादर संदल मजार से निकाला गया जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने पहुंचा जहा चादर पोशी की रस्म अदा कर दुआ खैर की गई । आस्ताने में मौलाना तौकीर जिया जामई ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि जिस स्थान पर खुदा की हम्द सना होती है वहां फरिश्ते आते हैं। खुदा की नजर अपने नेक बंदो पर हमेशा रहती है। इसलिए लोगो को नेक आमाल करना चाहिए जिससे दीन और दुनिया सवर जाए। वहीं शहर काजी मौलाना कारी इमरान ने कहा की इंसान को हमेशा सब्र करना चाहिए। गुनाह से बचना चाहिए। नेक अमल के साथ सभी से अच्छे खुलूस से पेश आना चाहिए। इसके लिए गुरु का सानिध्य भी होना जरूरी है जिससे सही दिशा में इंसान का विकास हो और वो बुरे कार्यों से बचा रहे।,आस्ताने में अब्बास कादरी ग्रुप ने शानदार नात पेश...