भिलाई/रायपुर - कुम्हारी थाना क्षेत्रान्तर्गत आज रात लगभग 8 बजे केडिया डिस्टलरी कुम्हारी के वर्करों से भरी बस खपरी रोड पर स्थित मुरुम खदान में गिर गई, मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में अभी तक 11 कर्मचारियों की मौत होने की जानकारी मिली है, मृतकों में नौ पुरुष एवं दो महिलाएं शामिल है।
बस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
पोस्ट कर लिखा- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस घटना पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने घायल कर्मचारी के इलाज का उचित प्रबंध किया गया है तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।*
*घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान के पास हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। बस में लगभग 40 लोगों के सवार होने की बातें कही जा रही है, अभी तक इस घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
Comments
Post a Comment