छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिवंगत विधायक जागेश्वर राम भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिवंगत विधायक जागेश्वर राम भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी गई श्रद्धांजलि रायपुर। नारी वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित विशेष सत्र में विधानसभा में आज दिवंगत विधायक जागेश्वर भगत और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य जागेश्वर भगत और मोहसिना किदवई के निधन का उल्लेख विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जागेश्वर भगत का निधन 5 अप्रैल 2026 और मोहसिना किदवई का निधन 8 मार्च 2026 को हुआ था। जागेश्वर भगत जशपुर से 2008 में विधायक बने वे विभिन्न समितियों में सदस्य रहे । उनके निधन से प्रदेश में एक राजनीतिक शख्सियत की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का जन्म बंदा में हुआ । वे मेरठ से 1977,1980,1984 में लोकसभा सदस्य रही । वे 2004 से 2010तक और 2010से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं विदेश में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने मोहसिना किदवई को अपनी श्रद्धांजलि दी। उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक ...