रायपुर सांसद खेल महोत्सव : खेल संघों की भागीदारी से होगा ऐतिहासिक आयोजन, सांसद बृजमोहन ने खेल संघ के पदाधिकारियों की ली बैठक
रायपुर सांसद खेल महोत्सव : खेल संघों की भागीदारी से होगा ऐतिहासिक आयोजन ,सांसद बृजमोहन ने खेल संघ के पदाधिकारियों की ली बैठक
रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न खेल संघों को भी इसमें जोड़ा गया है। रविवार को सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर महोत्सव को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, "खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता भर नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संगठन क्षमता का उत्सव है। चाहे कोई खेल इस महोत्सव का हिस्सा हो या नहीं, सभी संघों का दायित्व है कि इस आयोजन को मिलकर सफल और ऐतिहासिक बनाएं।"उन्होंने जानकारी दी कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन रायपुर जिले एवं बलौदा बाजार जिले की सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत और स्कूल स्तर से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिताएं 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, महिला एवं पुरुष दोनों श्रेणियों में होंगी। फाइनल मुकाबले नवंबर के अंतिम सप्ताह में राजधानी रायपुर में लोकसभा स्तर पर खेले जाएंगे।इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने बताया कि फाइनल समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया को आमंत्रित किया गया है।बैठक में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के संरक्षक श्री जी.एस. बामरा, टेनिस संघ महासचिव श्री गुरुचरण सिंह होरा, पूर्व विधायक एवं टेबल टेनिस संघ के श्री कुलदीप जुनेजा, श्री शरद शुक्ला, तीरंदाजी संघ के कैलाश मुरारका, रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्याम नारंग, भारोत्तोलन, रस्साकूद, रस्साकसी, वॉलीबॉल, स्विमिंग, स्क्वैश, ट्रायथलॉन, बास्केटबॉल, हॉकी, योगासन, शतरंज, नेटबॉल सहित अनेक खेल संघों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।साथ ही भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माय भारत के उप निदेशक श्री अर्पित तिवारी, जिला खेल अधिकारी एवं विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए और महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment