Skip to main content

Posts

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी *विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री टंकराम वर्मा

युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री  टंकराम वर्मा रायपुर,। धमतरी के पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय 'युवा फेस्ट-2026' का आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में समापन हुआ। इस महाकुंभ ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक संगीत के अद्भुत संगम से पूरे शहर को ऊर्जा से सराबोर कर दिया।इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ​युवा फेस्ट जैसे आयोजन न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं, बल्कि उनमें नवाचार और आत्मविश्वास का संचार भी करते हैं। आज का युवा ही 'विकसित भारत-2047' का मुख्य आधार स्तंभ है। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर आप सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा-कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं से इनका लाभ ...

“संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम” श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव

  संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से श्री श्रीनाथ भोगल को जिला सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय संगठन के विस्तार, मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनाथ भोगल लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर निरंतर कार्य करते आए हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिला सचिव श्रीनाथ भोगल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने आगे कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की नीतियों एवं...

हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें - विष्णु देव साय *प्रदेश के हज यात्रियों का छ.ग.हज कमेटी ने किया स्वागत ,हज यात्रियों को हज किट का किया गया वितरण

  हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें - विष्णु देव साय प्रदेश के हज यात्रियों का छ.ग.हज कमेटी ने किया स्वागत ,हज यात्रियों को हज किट का किया गया वितरण रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा राजधानी रायलपुर के मेडिकल काॅलेज परिसर स्थित अटल सभागार में प्रदेश के हजयात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय - विष्णु देव साय जी ने हज यात्रियों को हज किट प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप छत्तीसगढ़ और अपने देश की खुशहाली के लिए भी दुआएं करें। उन्होंने कहा कि, यह बड़े सौभाग्य का अवसर है हम सब हज यात्रियों के इस्तक़बाल के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि, जब वे सांसद थे तब से हज यात्रियों का स्वागत करते आ रहे हैं। अनेक वर्षो से यह सौभाग्य मिलता रहा है। श्री साय ने प्रदेश के 815 हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य किट प्रदान किया जा रहा है। समस्त हज यात्री अपना ख़याल रखें, वहां भी बहुत ग...

भारत को 2047 तक खेलों में भी अग्रणी देश बनाने पर होगा मंथन :विधानसभा के विशेष सत्र में पेश करेंगे निंदा प्रस्ताव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 भारत को 2047 तक खेलों में भी अग्रणी देश बनाने पर होगा मंथन :विधानसभा के विशेष सत्र में पेश करेंगे निंदा प्रस्ताव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण श्रीनगर में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (24, 25, 26) चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले श्री साव ने नवा रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर चिंतन शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया जी ने आगामी समय में खेलों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों, खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के विषय में विचार-विमर्श किया जाएगा।  साव ने बताया कि, इस तीन दिवसीय शिविर में सभी राज्यों के खेल मंत्री और अधिकारी मंथन कर खेलों के विकास के लिए योजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन 2047 तक विकसित भारत बनाने का है, ऐसे ही  2047 तक हमारा देश दुनिया में खेल के क्षेत्र में अग्रणी बने, इस लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखेगा।  उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, 30 अप...

आईआरसीटीसी का बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन पैकेज पर विशेष छूट ऑफर

  आईआरसीटीसी का बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन पैकेज पर विशेष छूट ऑफर रायपुर । आईआरसीटीसी द्वारा सभी यात्रियों के लिए विशेष प्रोमो ऑफर—19 दिसंबर 2026, 02 जनवरी 2027, 20 फरवरी 2027 और 20 मार्च 2027 को प्रस्थान करने वाली बौद्ध विशेष पर्यटक ट्रेन पर प्रकाशित किराए में 20% की छूट*। नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाला 7 रात / 8 दिन का सर्वसमावेशी बौद्ध सर्किट टूरभगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों—बोधगया, नालंदा (राजगीर), वाराणसी (सारनाथ), लुंबिनी, कुशीनगर और श्रावस्ती—का भ्रमण; यात्रा में आगरा स्थित ताजमहल का दौरा भी शामिल एसी फर्स्ट क्लास और एसी टू टियर कोच आरामदायक एवं विशाल केबिनों से सुसज्जित, व्यक्तिगत लॉकर जैसी इन-रूम सुविधाओं सहित; यात्रा मार्ग पर उपलब्ध श्रेष्ठ होटलों में ठहरने एवं वॉश-एंड-चेंज की सुविधा 12 अत्याधुनिक एलएचबी कोचों से युक्त पूर्णतः वातानुकूलित डीलक्स पर्यटक ट्रेन, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वच्छ रसोई कार, आकर्षक डाइनिंग कार तथा साफ-सुथरे शौचालय और शॉवर की व्यवस्था Indian Railway Catering and Tourism Corporation देश की अग्रणी यात्रा एवं पर्...

डिजिटल जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में स्व-गणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 61,500 से अधिक नागरिकों ने कराया पंजीकरण

  डिजिटल जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में स्व-गणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 61,500 से अधिक नागरिकों ने कराया पंजीकरण रायपुर। छत्तीसगढ़़ में प्रस्तावित जनगणना 2027 के लिए डिजिटल स्व-गणना (Self-Enumeration) अभियान को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब तक राज्य के 61,503 नागरिकों ने आधिकारिक पोर्टल पर अपने परिवार और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने के लिए पंजीकरण कराया है। यह अभियान भविष्य की सटीक सामाजिक-आर्थिक नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ​जनगणना संचालन निदेशालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पंजीकृत नागरिकों में से 47,419 लोग सफलतापूर्वक अपनी पूरी प्रक्रिया संपन्न कर चुके हैं। वहीं, 14,084 नागरिक पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं और वर्तमान में अपना विवरण जमा कर रहे हैं। भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण के लिए एक आधुनिक और सटीक डेटाबेस तैयार करना है। ​स्व-गणना की यह प्रणाली नागरिकों को घर बैठे विवरण साझा करने की सुविधा प्रद...

रामचरित मानस और संविधान की कसम खाकर बीजेपी सांसदों को जनता के सामने आने विकास उपाध्याय ने लिखा पत्र

  रामचरित मानस और संविधान की कसम खाकर बीजेपी सांसदों को जनता के सामने आने विकास उपाध्याय ने लिखा पत्र रायपुर ।पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक कलेक्ट्रेट परिसर के सामने महिला विरोधी भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आईना दिखाने का काम किया गया। छत्तीसगढ़ के पूर्व एवं वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के सांसदों (देवेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण साव, रेणुका सिंह सरूता, गोमती साय, चुन्नी लाल साहू, मोहन मंडावी, संतोष पांडेय, विजय बघेल, सुनील सोनी एवं गुहाराम अजगल्ले जी) को पत्र के माध्यम से अवगत् कराया गया कि सन् 2023, 20 सितम्बर को जब लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था उस समय आप सांसद थे और सदन का हिस्सा थे। लेकिन आपकी पार्टी द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है जबकि 20 सितम्बर को लोकसभा में जब महिला आरक्षण बिल को लाया गया था तब सर्वसम्मति से पक्ष और विपक्ष ने एकसाथ मिलकर इसे समर्थन देते हुए इस विधेयक को पारित किया था। छत्तीसगढ़ की जनता एवं प्रधानमंत्र...

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue