आईआरसीटीसी का बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन पैकेज पर विशेष छूट ऑफर रायपुर । आईआरसीटीसी द्वारा सभी यात्रियों के लिए विशेष प्रोमो ऑफर—19 दिसंबर 2026, 02 जनवरी 2027, 20 फरवरी 2027 और 20 मार्च 2027 को प्रस्थान करने वाली बौद्ध विशेष पर्यटक ट्रेन पर प्रकाशित किराए में 20% की छूट*। नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाला 7 रात / 8 दिन का सर्वसमावेशी बौद्ध सर्किट टूरभगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों—बोधगया, नालंदा (राजगीर), वाराणसी (सारनाथ), लुंबिनी, कुशीनगर और श्रावस्ती—का भ्रमण; यात्रा में आगरा स्थित ताजमहल का दौरा भी शामिल एसी फर्स्ट क्लास और एसी टू टियर कोच आरामदायक एवं विशाल केबिनों से सुसज्जित, व्यक्तिगत लॉकर जैसी इन-रूम सुविधाओं सहित; यात्रा मार्ग पर उपलब्ध श्रेष्ठ होटलों में ठहरने एवं वॉश-एंड-चेंज की सुविधा 12 अत्याधुनिक एलएचबी कोचों से युक्त पूर्णतः वातानुकूलित डीलक्स पर्यटक ट्रेन, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वच्छ रसोई कार, आकर्षक डाइनिंग कार तथा साफ-सुथरे शौचालय और शॉवर की व्यवस्था Indian Railway Catering and Tourism Corporation देश की अग्रणी यात्रा एवं पर्...