रायपुर पश्चिम के रामसागर पारा में पोरा तिहार पर किया गया बैल दौड़ का आयोजन विकास उपाध्याय ने बैल जोड़ी लेकर दौड़ लगाई
रायपुर पश्चिम के रामसागर पारा में पोरा तिहार पर किया गया बैल दौड़ का आयोजन , विकास उपाध्याय ने बैल जोड़ी लेकर दौड़ लगाई पोरा महोत्सव मे बैला दौड़ करा कर आकर्षक उपहार शील्ड, प्रोत्साहन राशि के साथ सभी बैल मालिकों का सम्मान किया गया = विकास उपाध्याय रायपुर में पिछले बहुत वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक पोरा तिहार को ऐतिहासिक स्थान रामसागर पारा में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संरक्षण में एवं आयोजक छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोरा तिहार उत्सव समिति रामसागर पारा द्वारा मेन रोड में मंच लगा कर बैला दौड़ का आयोजन कराया गया। जिसमें समस्त बैल जोड़ों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ में सम्मान राशि के रूप में सर्वश्रेष्ठ बैल जोड़ों को 6100 रुपये एवं प्रथम बैल जोड़े को 5100 रुपये, द्वितीय बैल जोड़े को 4100 रुपये एवं अन्य सभी बैल जोड़ों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 3100 रुपये की उपहार राशि दी गई। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सभी बैल जोड़ों के मालिकों का उत्साह वर्धन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में खेती में योगदान देने वाले बैलाें को सम्मान देने के लिए आ...