यूक्रेन में फंसी भारतीय छात्राओं को पाकिस्तानियों ने कहा- हमारे साथ चलो, तो जानिए क्या मिला जवाब। Patna :- कंचन किशोर, आरा। Ukraine Russia News: यूक्रेन मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों का पसंदीदा ठिकाना रहा है। वहां हजारों की तादाद में बिहार सहित भारत के तमाम राज्यों के छात्र पढ़ते हैं। रूस के साथ जंग के हालात में भी बिहार और तमाम राज्यों के हजारों छात्र-छात्रा यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनमें से कई छात्र-छात्रा वतन वापसी के लिए पैदल भी नजदीकी देश हंगरी, रोमानिया और पोलैंड की सीमा के लिए चल पड़ रहे हैं। इन देशों की सीमा में दाखिल होकर ये छात्र भारत लौटने की गुंजाइश तलाश रहे हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। आरा की एक लड़की के पिता ने जागरण के साथ ऐसी ही कहानी साझा की। भारतीय एंबेसी से भी नहीं हो पा रहा है संपर्क, पाकिस्तानी बस आई लेने यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी आरा की बेटियों ने बताया कि मीडिया में भारतीय उच्चायोग की सक्रियता की खबरें आ रही हैं, लेकिन उन लोगों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। उन लोगों ने अपनी स्थिति पर मेल भी किय...